पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह आगामी लोकसभा चुनाव व उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी के लिए एक चुनौती बनकर उभर रही हैं। यह चाहे मंडी लोकसभा संसदीय सीट के चुनाव हो या फिर अर्की विधानसभा उपचुनाव, प्रतिभा सिंह कांग्रेस की एक सशक्त प्रत्याशी मानी जा रही है। हिमाचल के छह बार रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पत्नी ने पहले भी हिमाचल प्रदेश में मंडी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस के खेमे में यह रणनीति बनाई जा रही है कि अगर उपचुनाव जल्दी होते हैं तो श्रीमती प्रतिभा सिंह को अर्की विधानसभा सीट से चुनाव लड़वाना ही श्रेयस्कर रहेगा। इससे पार्टी को फायदा तो होगा ही साथ में अर्की विधानसभा सीट जो भारतीय जनता पार्टी से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने छीनी थी वह बरकरार रहेगी।
अगर लोकसभा की बात करें तो मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र प्रतिभा सिंह के लिए सुरक्षित माना जा रहा है उनकी पिछली हार का अंतर बहुत बड़ा अंतर नहीं था। वैसे भी प्रतिभा सिंह चौथी लोकसभा के सदस्य रही हैं। श्रीमती प्रतिभा सिंह ने हाल ही में कहा कि वे मंडी सीट से संसद का चुनाव लड़ने के लिए सोच रही हैं। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद प्रतिभा सिंह ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगी। प्रतिभा सिंह के के साथ स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की सहानुभूति जुड़ी हुई है जो प्रदेश के सर्वमान्य नेता रहे और कांग्रेस का आधार बने रहे। प्रतिभा सिंह के सुपुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह इस कार्य के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यद्यपि हिमाचल प्रदेश में चुनाव आयोग ने उप चुनाव घोषित नहीं किए हैं , फिर भी प्रतिभा सिंह अपने मिशन के लिए सक्रिय हो गई हैं और पार्टी हाईकमान से उम्मीद कर रही हैं कि वे उनकी उम्मीदवारी पहले से ही घोषित कर दें। देखना है ऊंट किस करवट बैठता हैष
प्रतिभा सिंह बन कर उबर रही हैं भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनौती।
Previous Articleहिमाचल ठीक तरह से देखभाल करता है अपने बुजुर्गों की
Next Article हिमाचल को मिल सकता है पहला महिला मुख्यमंत्री ?